कर्नाटक : सिलिंडर ब्लास्ट में 6 की मौत, माता – पिता को खो चुकी बच्ची को गोद लेगी सरकार

Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक :  सिलिंडर ब्लास्ट में 6 की मौत, माता – पिता को खो चुकी बच्ची को गोद लेगी सरकार

बेंगलुरू : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सुबह साढ़े छह बजे एक सिलिंडर ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गयी. घटना बेंगलुरू के इजीपुरा इलाके की बतायी जा रही है.हादसे के बाद राहत व बचाव का कार्यक्रम जारी है. बचाव दल ने घटना में घायल एक बच्ची को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया है […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सुबह साढ़े छह बजे एक सिलिंडर ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गयी. घटना बेंगलुरू के इजीपुरा इलाके की बतायी जा रही है.हादसे के बाद राहत व बचाव का कार्यक्रम जारी है. बचाव दल ने घटना में घायल एक बच्ची को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया है लेकिन बच्चे के मां -बाप की हादसे में मौत हो गयी है.

बेंगलुरु के विकास मंत्री के जी जॉर्ज ने कहा है कि इस हादसे में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे. मंत्री ने घोषणा की है कि सरकार उस बच्ची को गोद लेगी जिसने इस हादसे में अपने परिजनों को खो दिया है. उन्होंने कहा है कि बच्ची के परवरिश का खर्च अब सरकार उठाएगी.

घटना तीन मंजिले इमारत में हुई. मरने वालों में श्रवण (30) और उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी आश्विनी (21) ग्राउंड फ्लोर में रहती थीं. दोनों की मौत हो गयी. वहीं कालावती(68), रविचंद्रन(48), हरिप्रसाद (19) और पवन कल्याण (18) साल की मौत हो गयी. इलाके में बचाव का काम अभी भी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola