ePaper

लड़की से रेप का आरोपी जैन मुनि को जेल भेजा गया, कहा - राजमंदी से बनाया था संबंध

Updated at : 16 Oct 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की से रेप का आरोपी जैन मुनि को जेल भेजा गया, कहा - राजमंदी से बनाया था संबंध

सूरत : गुजरात के सूरत में एक लड़की से रेप करने के आरोप मेें गिरफ्तार किये गये जैन मुनि आचार्य शांतिसागर को जेल भेज दिया गया है. जेल जाने पर उसने बिना प्याज-लहसुन का भोजन मांगा है. 49 वर्षीय जैन मुनि आचार्य शांतिसागर पर 19 साल की एक लड़की से एक अक्तूबर को बलात्कार किये […]

विज्ञापन

सूरत : गुजरात के सूरत में एक लड़की से रेप करने के आरोप मेें गिरफ्तार किये गये जैन मुनि आचार्य शांतिसागर को जेल भेज दिया गया है. जेल जाने पर उसने बिना प्याज-लहसुन का भोजन मांगा है. 49 वर्षीय जैन मुनि आचार्य शांतिसागर पर 19 साल की एक लड़की से एक अक्तूबर को बलात्कार किये जाने का आरोप लगा. लड़की ने स्वयं इस दिन थाने में शिकायत दर्ज करायी. मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली लड़की का परिवार गुजरात के बड़ौदा में रहता है, जिससे जैन मुनी ने टीमलियावाड नानापुरा धर्मशाला में संबंध बनाया था. उक्त जैन मुनि का कहना है कि उसने लड़की की रजामंदी से उससे संबंध बनाया था अौर जीवन में पहली बार ऐसा किया.

मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टर ने उससे पूछा – आप मुनि हैं फिर ऐसा क्यों किया, इसका उसने कोई जवाब नहीं दिया. आरोपी जैन मुनि के अनुसार, वह पांच-छह महीने से लड़की को पहचानते हैं. वह पहली बार उससे मिलने परिवार के साथ सूरत आयी थी. इसी साल मार्च में लड़की के परिवार वालों ने उसे अपना गुरु माना था.

लड़की की शिकायत के बाद जैन मुनि को गिरफ्तार किया गया था. जैन मुनि पर रेप का आरोप लगने के बाद उसके समर्थकों ने हंगामा भी किया. उनका आरोप था कि महाराज को झूठ में फंसाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola