बारदोली में बोले राजनाथ, दुनिया की कोई भी ताकत सरकार को कश्मीर समस्या का समाधान से नहीं रोक सकती

Updated:
विज्ञापन
बारदोली में बोले राजनाथ, दुनिया की कोई भी ताकत सरकार को कश्मीर समस्या का समाधान से नहीं रोक सकती

बारदोली (गुजरात): केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत सरकार को कश्मीर मुद्दे का हल निकालने से नहीं रोक सकती. उन्होंने भारत के खिलाफ नापाक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया. सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवार्इ और कश्मीर […]

विज्ञापन

बारदोली (गुजरात): केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत सरकार को कश्मीर मुद्दे का हल निकालने से नहीं रोक सकती. उन्होंने भारत के खिलाफ नापाक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया. सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवार्इ और कश्मीर में सीमापार से गोलीबारी का करारा जवाब देने की पूरी आजादी दी है.

इसे भी पढ़ेंः धारा 370 को हटाकर ही संभव है कश्मीर समस्या का हल : अनुपम खेर

उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि किसी को कश्मीर की चिंता करने की जरूरत नहीं है. दुनिया की कोई ताकत हमें इस मुद्दे के समाधान से नहीं रोक सकती. भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा के दौरान सूरत जिले में यहां लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आतंकवादी भारत में भेजता है और देश को तोड़ना चाहता है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है. इसका नाम पाक इस्तान है, लेकिन यह लगातार नापाक गतिविधियों में लिप्त होता है. भारत को तोड़ने का प्रयास करता है और आतंकवादी भारत में भेजता है. सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास यह सोचकर किया कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है.

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री सभी प्रोटोकाल तोड़कर पाकिस्तान भी गये, लेकिन पाकिस्तान अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा. यह लंबे वक्त तक जारी नहीं रह सकता. गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने सेना से कश्मीर की सीमा पर शांति के सफेद झंडे दिखाने के बजाय पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब गोली से देने को कहा.

सिंह ने कहा कि हमने सेना को पूरी छूट दी है. मैंने कहा है कि आप आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवार्इ के लिए आजाद हैं. उन्होंने कहा कि इसी कारण 2016-17 में जम्मू-कश्मीर में रिकाॅर्ड संख्या में आतंकवादी मारे गये हैं. सिंह ने कहा कि हमें आपको संख्या बताने की जरूरत नहीं है. कभी-कभार एक दिन में संख्या एक होती है, कभी दो, कभी चार, कभी छह. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जब इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola