ePaper

सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक हटाने से इनकार

Updated at : 13 Oct 2017 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक हटाने से इनकार

नयी दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में एक नवंबर तक पटाखों की बिक्री पर रोक के फैसले को वापस लेने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया है. बैन पर पुनर्विचार करने को लेकर कारोबारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई तक यह रोक जारी रहेगी. हालांकि कोर्ट ने अपने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में एक नवंबर तक पटाखों की बिक्री पर रोक के फैसले को वापस लेने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया है. बैन पर पुनर्विचार करने को लेकर कारोबारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई तक यह रोक जारी रहेगी. हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में कुछ राहत देते हुए कहा कि जिन लोगों ने पटाखे खरीद रखे हैं, वे उसे जला सकते हैं.

जहां राहुल गांधी जाते हैं वहां कांग्रेस की होती है हार: योगी आदित्यनाथ

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम दिवाली के बाद इस बात पर नजर डालेंगे कि क्या इस बैन से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कुछ सुधरा है या नहीं… गौरतलब है किहाल ही में एक अहम फैसला देते हुए शीर्ष अदालत ने प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक का आदेश दिया था.

जेल अधिकारियों को अदालत का आदेश मिलने के बाद होगी तलवार दंपती की रिहाई

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का कई लोगों ने स्वागत किया, जबकि एक तबके ने इस पर असंतोषभी जाहिर की. इधर, आज पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पंजाब और हरियाणा में शाम 6:30 से रात 9:30 तक का वक्त पटाखे जलाने के लिए तय किया है. यही नहीं इस दौरान पीसीआर वैन आदेश के पालन की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग करते सड़क पर नजर आयेंगे. यहां उल्लेख कर दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कारोबारियों ने यह कहते हुए विरोध किया था कि इससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचेगा क्योंकि उन्होंने पहले ही बड़ा निवेश कर रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola