ePaper

Facebook पर एक पोस्ट करने पर इस युवक को काटनी पड़ी 42 दिनों तक जेल की सजा

Updated at : 11 Oct 2017 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Facebook पर एक पोस्ट करने पर इस युवक को काटनी पड़ी 42 दिनों तक जेल की सजा

नयी दिल्लीः सोशल साइट फेसबुक पर एक युवा को अपने फेसबुक पोस्ट में गंगा को जीवित इकाई का दर्जा देने का मजाक बनाने, राम मंदिर बनाने के भाजपा के वादे पर वाद-विवाद करने और केंद्र द्वारा एयर इंडिया को दी गयी हज सब्सिडी वापस न लेने जैसी टिप्पणियां करना भारी पड गया. उसे इसके लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः सोशल साइट फेसबुक पर एक युवा को अपने फेसबुक पोस्ट में गंगा को जीवित इकाई का दर्जा देने का मजाक बनाने, राम मंदिर बनाने के भाजपा के वादे पर वाद-विवाद करने और केंद्र द्वारा एयर इंडिया को दी गयी हज सब्सिडी वापस न लेने जैसी टिप्पणियां करना भारी पड गया. उसे इसके लिए 42 दिन जेल में बिताने पड़े. इन टिप्पणियों को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने आपराधिक मानते हुए 18 वर्षीय जाकिर अली त्यागी को गिरफ्तार कर लिया. जाकिर ने बताया कि उसको खतरनाक अपराधियों के साथ 42 दिन मुजफ्फरनगर की जेल में गुजारने पड़े, जहां उसे शौचालय का इस्तेमाल करने तक के लिए भी पैसे चुकाने पड़ते थे.

इसे भी पढ़ेंः फेसबुक आैर इंस्टाग्राम पर अमीरी का ढिंढोरा पीटने वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिये…?

जाकिर को दो अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 ( धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (कंप्यूटर संबंधित अपराध) की धारा 66 के तहत आरोप तय किये गये. जाकिर के वकील काजी अहमद ने बताया कि उसे 42 दिन के बाद जमानत पर रिहा किया गया, लेकिन पुलिस ने अपने आरोप-पत्र में राजद्रोह से संबंधित धारा 124ए भी जोड़ दिया है.

जाकिर ने अपनी यह व्यथा भारतीय प्रेस क्लब में संवाददाताओं को सुनायी. उसे भीम आर्मी डिफेंस कमेटी द्वारा दिल्ली लाया गया. यह फोरम दलितों, अल्पसंख्यकों और हाशिये पर रखे दूसरे लोगों के खिलाफ कथित अन्याय के मामलों का संज्ञान लेता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola