गुजरात और महाराष्ट्र से BJP के लिए खुशखबरी, स्थानीय निकाय चुनावों में बंपर जीत

Updated:
विज्ञापन

गांधीनगर : भाजपा के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है. गुजरात व महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय के चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की है.गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने 7 में से पांच सीटों पर कब्जा कर लिया है. वहीं कांग्रेस की सीटे आधी रह गयी है.गौरतलब है कि जीएसटी और […]

विज्ञापन

गांधीनगर : भाजपा के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है. गुजरात व महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय के चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की है.गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने 7 में से पांच सीटों पर कब्जा कर लिया है. वहीं कांग्रेस की सीटे आधी रह गयी है.गौरतलब है कि जीएसटी और नोटबंदी को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि भाजपा का एक वोट वर्ग नाराज है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को खामियाजा उठाना पड़ सकता है. लेकिन उससे ठीक पहले गुजरात में बीजेपी ने 7 जिलों की 7 नगर निगम चुनाव में 5 सीटें जीत ली हैं. वहीं महाराष्ट्र के पंचायत चुनाव में बीजेपी आधी से ज्यादा सीटों पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की.

इसके अलावा भी एक तालुका सीट पर जीत हासिल की है. इससे पहले इन आठ सीटों पर बीजेपी का दो ही सीटों पर कब्जा था. बीजेपी ने बोरियावी, माहुधा, विजापुर, पाटन, तलाला सीट पर जीत दर्ज की.गौरतलब है कि जल्द ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावों के मद्देनज़र ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक महीने में दूसरा गुजरात दौरा चल रहा है. वहीं पीएम मोदी भी हाल ही में कई गुजरात के दौरे कर चुके हैं.
महाराष्ट्र में भी भाजपा ने 50 प्रतिशत सीटों में दर्ज की जीत
बीजेपी ने महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में भी जीत दर्ज की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को शुक्रिया किया. और कहा कि ये जीत लोगों के आपके प्रति विश्वास की जीत है.
महाराष्ट्र में तकरीबन 50 प्रतिशत सीटों पर कब्जा करते हुए बीजेपी ने 1457 सीटें जीत ली हैं. जबकि 301 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे और 222 सीटों के साथ शिवसेना तीसरे नंबर की पार्टी बनी है. शरद पवार की पार्टी एनसीपी के खाते में सिर्फ 194 सीटें ही गई है. बीजेपी की जीत पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा,"लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी राज्य सरकार के विकास के एजेंडे में विश्वास दिखाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola