सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल उठाने वाले यशवंत सिन्हा ने अब पीएम मोदी पर निशाना साधा

नयी दिल्ली : भाजपा के दिग्गज नेता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा तेवर अब भी कम नहीं हुआ है. वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधाने के बाद अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है. अंग्रेजी अखबार में गिरती जीडीपी और चरमरा रही अर्थव्यवस्था को लेकर सिन्हा […]
नयी दिल्ली : भाजपा के दिग्गज नेता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा तेवर अब भी कम नहीं हुआ है. वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधाने के बाद अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है.
अंग्रेजी अखबार में गिरती जीडीपी और चरमरा रही अर्थव्यवस्था को लेकर सिन्हा ने नोटबंदी के फैसले पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख लिखा था अब उन्होंने मीडिया के सामने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कहा, डेढ़ साल से अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है. इसके लिए पिछली सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है.
40 माह से सरकार पर बने रहने के बाद हम पिछली सरकार पर गिरती अर्थव्यवस्था का दोष नहीं मढ़ सकते हैं. यशवंत सिन्हा ने कहा, एक साल से समय मांग रहा हूं, लेकिन प्रधानमंत्री उनसे नहीं मिल रहे हैं. सिन्हा ने मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल पर भी तंज कसा. उन्होंने राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल की आर्थिक समझ पर सवाल उठाया.
यशवंत सिन्हा के विचार भाजपा और राष्ट्र के हित में : शत्रुघ्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




