गुजरात पहुंचे राहुल, द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

द्वारका (गुजरात) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की. यहां के सौराष्ट्र क्षेत्र में वह तीन दिवसीय अभियान शुरू करेंगे. राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. मीठापुर हवाईपट्टी से राहुल सीधे द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे. उनके साथ गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी और राज्य […]
विज्ञापन
द्वारका (गुजरात) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की. यहां के सौराष्ट्र क्षेत्र में वह तीन दिवसीय अभियान शुरू करेंगे. राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. मीठापुर हवाईपट्टी से राहुल सीधे द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे. उनके साथ गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी और राज्य के पार्टी प्रभारी अशोक गहलोत भी थे.
पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर गुजरात में राहुल गांधी का स्वागत किया. हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुलजी का गुजरात में हार्दिक स्वागत है. जय श्री कृष्ण. राहुल द्वारका के पास कुछ गांवों का दौरा करेंगे. इसके बाद वह हंजरपर जाएंगे जहां से वह बैलगाडी पर एक रैली की अगुवाई करेंगे.
बीएचयू प्रकरण पर गरमायी राजनीति, कांग्रेस ने मोदी की चुप्पी पर उठाया सवाल, एएमयू की छात्राएं समर्थन में आयीं
गुजरात कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रैली के बाद राहुल ग्राम सभा के जरिए ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। इसके लिए हंजरपर में कई खाटों की व्यवस्था की गई है. यहां राहुल और अन्य नेता ग्रामीणों से संवाद कायम करेंगे. द्वारका से जामनगर के रास्ते में वह विभिन्न स्थानों पर जनता को संबोधित करेंगे और स्थानीय लोगों, किसानों तथा मछुआरों से बातचीत भी करेंगे.
कल, सडक मार्ग से राजकोट जाने से पहले वह रास्ते में पड़ने वाले धरोल और टंकारा कस्बों में भी जायेंगे. उनकी स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और सहकारी नेताओं से मुलाकात करने की भी योजना है. राहुल 27 सितंबर को चोटिला, जसदान, वीरपुर, जेतपुर और अन्य शहरों का दौरा करेंगे और फिर कागवाड के खोडलधाम में अपना प्रचार अभियान समाप्त करेंगे. पार्टी के सूत्रों ने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर, मध्य तथा दक्षिण गुजरात में वह पार्टी के चुनाव अभियान में शामिल हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










