रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए 700 टन राहत सामग्री भेज रहा है भारत

नयी दिल्ली : भारत रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए राहत सामग्री की एक नई खेप बांग्लादेश भेज रहा है. नौसेना के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा बंदरगाह में नौसेना के पोत आईएनएस घडयिाल पर करीब 700 टन राहत सामग्री लादी जा रही है, ताकि इसे बांग्लादेश […]
नयी दिल्ली : भारत रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए राहत सामग्री की एक नई खेप बांग्लादेश भेज रहा है. नौसेना के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा बंदरगाह में नौसेना के पोत आईएनएस घडयिाल पर करीब 700 टन राहत सामग्री लादी जा रही है, ताकि इसे बांग्लादेश के चटगांव ले जाया जा सके. शरणार्थियों के बीच वितरित की जाने वाली इस राहत सामग्री को पारिवारिक पैकेटों में भरा जा रहा है. इनमें खाद्य पदार्थ, कपडे और मच्छरदानी सहित कई अन्य सामान हैं. इन सामग्रियों को करीब 62,000 परिवारों में बांटे जाने की संभावना है. इस महीने की शुरुआत में वायुसेना का एक हेवीलिफ्ट परिवहन विमान बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए करीब 55 टन राहत सामग्री लेकर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




