वंशवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष, कहा- सब जानते हैं कांग्रेस का अगला अध्‍यक्ष कौन होगा

Updated at : 20 Sep 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
वंशवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष, कहा- सब जानते हैं कांग्रेस का अगला अध्‍यक्ष कौन होगा

देहरादून : वंशवाद को लेकर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. भारत में वंशवाद पर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि यह देश की नहीं बल्कि विशेष रुप से कांग्रेस की खासियत है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आतंरिक […]

विज्ञापन

देहरादून : वंशवाद को लेकर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. भारत में वंशवाद पर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि यह देश की नहीं बल्कि विशेष रुप से कांग्रेस की खासियत है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आतंरिक लोकतंत्र है.

शाह ने बीती रात बुद्धिजीवियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवाद कांग्रेस की खासियत है. इसे देश पर नहीं थोपिए राहुल जी… बुद्धिजीवियों को ‘भाजपा राजनीति में क्यों है’ विषय पर संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से बिलकुल अलग है, जो परिवारवाद पर नहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर चलती है.

राजनीति से कब दूर होगा वंशवाद, पढ़ें खास रिपोर्ट

अपने संबोधन के दौरान शाह ने जनसंघ के जन्म से लेकर भाजपा के मौजूदा सफर तक प्रकाश डाला. उन्होंने भाजपा के तीन बिंदु यानि पार्टी के भीतर लोकतंत्र, पार्टी के सिद्धांत और भाजपा सरकार के शासन करने के तरीकों की सिलसिलेवार जानकारी दी बुद्धिजीवियों को दी.

वंशवाद पर राहुल गांधी के बयान से शर्मिंदा हुआ: जेटली

शाह ने कहा कि देश की 1650 पार्टियों में केवल भाजपा व कम्युनिस्ट पार्टी में लोकतंत्र शेष है. कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि सबको जानकारी है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा ? उन्होंने कहा कि भाजपा क्षमतावान कार्यकर्ताओं को पूरा मौका देती है जो पार्टियां वंशवाद से उपर उठी हैं, वही देश का कल्याण कर सकती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola