जानें किसने कहा, मोदी के सरोवर बांध को देश को समर्पित करना सिर्फ नाटक, सब झूठ और प्रचार का पुलिंदा
Updated at : 18 Sep 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित करने का नाटक पूरी तरह से नाकाम रहा. एनबीए ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परियोजना के जो फायदे बताए हैं , वे दूर की कौडी हैं क्योंकि वे सब झूठ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित करने का नाटक पूरी तरह से नाकाम रहा.
एनबीए ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परियोजना के जो फायदे बताए हैं , वे दूर की कौडी हैं क्योंकि वे सब झूठ और प्रचार का पुलिंदा हैं.
मेधा पाटकर के नेतृत्व वाले इस अभियान ने एक वक्तव्य में कहा कि उसने अपने जल, जमीन, जीविका, हक सत्याग्रह को स्थगित कर दिया है, साथ ही कहा कि उसका संघर्ष जारी रहेगा.
इसमें कहा गया, प्रधानमंत्री भले ही उस अध्याय को बंद कर देना चाहते हैं लेकिन ऐसा होगा नहीं क्योंकि नर्मदा घाटी के लोगों को पूरा मुआवजा नहीं मिला है और सबकुछ खत्म नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




