गुजरात में मोदी सरकार की ''चुनावी बुलेट ट्रेन'', कांग्रेस ने लगायी सवालों की झड़ी

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड एक्सप्रेस को चुनावी बुलेट ट्रेन बताया और कहा कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस समय इसकी शुरुआत की गयी है. विपक्षी दल ने कहा कि आधारशिला रखने के बाद पैकेज और बड़ी परियोजनाओं की घोषणा राज्य चुनावों के पहले मोदी सरकार की […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड एक्सप्रेस को चुनावी बुलेट ट्रेन बताया और कहा कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस समय इसकी शुरुआत की गयी है. विपक्षी दल ने कहा कि आधारशिला रखने के बाद पैकेज और बड़ी परियोजनाओं की घोषणा राज्य चुनावों के पहले मोदी सरकार की एक परिपाटी बन गई है.
पार्टी ने इस परियोजना पर फोकस कर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर पूरी तरह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व की संप्रग सरकार द्वारा परिकल्पित परियोजना को लेकर साढ़े तीन साल की देरी का भी आरोप लगाया जिसके कारण यह आर्थिक रुप से अलाभकारी हो गयी है.
जापान के साथ बुलेट ट्रेन परियोजना पर चिढ़ा चीन, भारत को दिया यह ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




