रेल मंत्री गोयल ने पुरानी रेल पटरियों को तत्काल बदलने का आदेश दिया

नयी दिल्ली : रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे बोर्ड से दुर्घटना की आशंका वाले हिस्सों में नयी लाइनों के निर्माण के लिए चिह्नित रेलों का मार्ग परिवर्तित करने और यह पता लगाने को कहा है कि कहां पटरियों को हटाने का काम किया जाना है. उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को नई रेलों की खरीद […]
नयी दिल्ली : रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे बोर्ड से दुर्घटना की आशंका वाले हिस्सों में नयी लाइनों के निर्माण के लिए चिह्नित रेलों का मार्ग परिवर्तित करने और यह पता लगाने को कहा है कि कहां पटरियों को हटाने का काम किया जाना है. उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को नई रेलों की खरीद का काम तेज करने का आदेश भी दिया ताकि लंबित परियोजनाओं में पटरियां बिछाने का काम पूरा किया जा सके और एक साल के अंदर फाटकरहित लेवल क्रॉसिंग को खत्म किया जा सके.
एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोयल ने उनसे पटरियों को बदलने तथा नई पटरियां बिछाने के काम को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा.
प्रभु गये, पीयूष आये, लेकिन पटरी पर नहीं आयी रेल ! 1 दिन में 4 हादसे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




