आज कई मंत्रियों ने संभाला पदभार, प्रभु और प्रधान ने कहा – रोजगार सृजन पर रहेगा जोर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कल कैबिनेट में शामिल हुए नौ नये चेहरों के साथ जिन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है. उनमें कई लोगों ने आज पदभार संभाल लिया है. पदभार संभालने वालों में वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल है. एक क्लिक में यहां […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कल कैबिनेट में शामिल हुए नौ नये चेहरों के साथ जिन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है. उनमें कई लोगों ने आज पदभार संभाल लिया है. पदभार संभालने वालों में वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल है.
एक क्लिक में यहां पढ़ें नरेंद्र मोदी कैबिनेट में किसका बढ़ा कद, किसका छिना विभाग
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कौशल विकास मंत्री का पद संभाला, प्रधान ने कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को कुशल बनाने और उनमें उद्यमिता कौशल विकसित करने की अपनी मुहिमों को तेज करेगी. उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए पारिस्थितिकी का निर्माण उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा, ‘ ‘हर साल श्रम बाजार में 10 लाख नये युवा आते हैं. हमारी कोशिश राज्य सरकारों और अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल कर उनके लिए रोजगार के अवसर खोजने की होगी.राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पदभार संभालते ही कहा देश में खेल व खिलाड़ी के लिए इकोसिस्टम तैयार करना मेरी जिम्मेवारी होगी.
सुरेश प्रभु ने कहा रोजगार सृजन और मेक इन इंडिया पर रहेगा जोर
रेल मंत्री से वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले सुरेश प्रभु ने आज अपने नये मंत्रालय का पदभार ग्रहण कर लिया. सुरेश प्रभु ने इस मौके पर कहा रोजगार सृजन, एफडीआई, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, इज ऑफ डूइंग बिजनेस व लॉजिस्टीक पर जोर रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










