...तो अब ''समान नागरिक संहिता'' के मामले में आगे बढ़ेगी भाजपा, बोले श्रीकांत शर्मा

बलिया : तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाअों को बड़ा राहत दिलाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की अगुवाईवाली केंद्र सरकार अब समान नागरिक संहिता को देश में लागू कराने की दिशा में प्रयास शुरू करेगी. उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तथा राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को ये बातें कहीं. […]
बलिया : तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाअों को बड़ा राहत दिलाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की अगुवाईवाली केंद्र सरकार अब समान नागरिक संहिता को देश में लागू कराने की दिशा में प्रयास शुरू करेगी. उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तथा राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को ये बातें कहीं.
जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा तथा राहत सामग्री वितरित करने आये श्रीकांत शर्मा ने कहा कि समय का तकाजा है कि समान नागरिक संहिता लागू हो. भाजपा इसकी शुरू से ही पक्षधर रही है.
इसे भी पढ़ें : भारत-नेपाल मजबूत संबंधों से बौखलाया चीन, कहा, आर्थिक मदद से नेपाल को रिझाने का मुगालता न पाले भारत
उन्होंने कहा कि ‘तीन तलाक’ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा अब समान नागरिक संहिता के मामले में आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि इस मसले पर पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि देश में एक कानून होना चाहिए. संविधान में भी इसका उल्लेख है.
आगामी 27 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर से प्रस्तावित रैली के बारे में शर्मा ने कहा कि लालू रैली नहीं, भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा कर रहे हैं. लालू की रैली में सपा, बसपा तथा कांग्रेस नेताओं के शरीक होने से उत्तर प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें : धनबाद के घनुडीह ओपी में भीड़ ने मचाया उपद्रव, पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा
उन्होंने कहा कि लालू की रैली में जो दल शामिल हो रहे हैं, उन्होंने कभी विकास को तरजीह नहीं दी. वह केवल निजी एवं परिवार के विकास तक ही सीमित रहे. प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार तीव्र गति से बिना किसी भेदभाव के उत्तर प्रदेश का विकास करने में जुटी है. जनता भी विकास की पक्षधर है और वह विकास में कोई बाधा बर्दाश्त नहीं करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




