ePaper

चंदे के मामले में भी भाजपा ने कांग्रेस को पीछे धकेला, जानें कितना चंदा मिला पार्टी को

Updated at : 18 Aug 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
चंदे के मामले में भी भाजपा ने कांग्रेस को पीछे धकेला, जानें कितना चंदा मिला पार्टी को

नयी दिल्ली: भाजपा सत्ता के मामले में जहां कांग्रेस को लगातार पीछे धकेलती आ रही है वहीं पार्टी को मिलने वाले चंदे में भी वह आगे निकल चुकी है. खबरों की मानें तो भाजपा को कांग्रेस से कई गुना ज्यादा चंदा प्राप्त हुआ है. चुनाव निगरानी समूह "एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा गुरुवार को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भाजपा सत्ता के मामले में जहां कांग्रेस को लगातार पीछे धकेलती आ रही है वहीं पार्टी को मिलने वाले चंदे में भी वह आगे निकल चुकी है. खबरों की मानें तो भाजपा को कांग्रेस से कई गुना ज्यादा चंदा प्राप्त हुआ है. चुनाव निगरानी समूह "एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार चार साल में भाजपा को सर्वाधिक 705 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट चंदा प्राप्त हुआ है. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसे 198 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले हैं.

मतगणना: राज्य के सात नगर निकायों के चुनाव में वाम और कांग्रेस का सफाया, तृणमूल का दबदबा कायम भाजपा अब दूसरे नंबर पर

एडीआर ने वित्त वर्ष 2012-13 से 2015-16 के बीच चार साल का रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार इन चार वर्षों के दौरान कॉर्पोरेट एवं व्यापारिक घरानों ने पांच राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 956.77 करोड़ का का चंदा दिया है. माकपा, भाकपा को सबसे कम चंदा प्राप्त हुआ है. भाकपा और माकपा को सबसे कम कॉर्पोरेट चंदा मिला जो क्रमशः चार फीसदी और 17 फीसदी है.

एडीआर ने यह भी जानकारी दी है कि बसपा को इसलिए शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि पार्टी ने खुद घोषणा कर रखी है कि उसे इस अवधि में किसी भी दानदाता से 20,000 रुपये से अधिक का चंदा नहीं प्राप्त हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की इन पांच राष्ट्रीय पार्टियों को 1,933 ऐसे दानदाताओं से कुल 384.04 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जिन्होंने चंदे के फॉर्म में पैन नंबर का उल्लेख नहीं किया है.

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव: भाजपा को झटका, कांग्रेस ने बढ़ायी सीटों की संख्या

रिपोर्ट की मानें तो, 2012-13 में जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तब उन्हें कुल चंदे का 89 प्रतिशत प्राप्त हुआ था. वहीं, सत्ता में आने के बाद भी कुछ अंतर नहीं आया, 2015-16 में भाजपा को 87 प्रतिशत चंदा मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola