ePaper

राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी ने बेटी की शादी के लिए 6 महीने की छुट्टी मांगी

Updated at : 28 Jul 2017 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी ने बेटी की शादी के लिए 6 महीने की छुट्टी मांगी

चेन्नई : राजीव गांधी हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पायी दोषी नलिनी श्रीहरन ने मद्रास में अपनी बेटी के विवाह की तैयारियों के लिए छह महीने की ‘सामान्य छुट्टी’ का आवेदन दिया है. नलिनी को वेल्लोर में महिलाओं के विशेष कारागार में रखा गया है. नलिनी ने अपने आवेदन में कहा है कि […]

विज्ञापन

चेन्नई : राजीव गांधी हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पायी दोषी नलिनी श्रीहरन ने मद्रास में अपनी बेटी के विवाह की तैयारियों के लिए छह महीने की ‘सामान्य छुट्टी’ का आवेदन दिया है. नलिनी को वेल्लोर में महिलाओं के विशेष कारागार में रखा गया है. नलिनी ने अपने आवेदन में कहा है कि उसने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और महानिरीक्षक कारागार के समक्ष पेरोल के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है.

आजीवान कारावास की सजा पानेवाले कैदी दो साल में एक बार महीने भर की साधारण छुट्टी के हकदार हैं. वह पिछले 26 सालों से जेल में है. नलिनी ने कहा कि उसने अब तक कोई छुट्टी नहीं ली है. नलिनी ने अपनी याचिका में कहा, ‘मुझे क्योंकि अपनी बेटी हरिथरा की शादी के लिए इंतजाम करने हैं जो अभी अपने दादी-दादा के पास लंदन में रह रही है. मैंने 12 नवंबर 2016 को मुख्यमंत्री से छह महीने के पेरोल के लिए आवेदन किया था.’ नलिनी ने कहा कि इस पर जवाब नहीं आने पर उन्होंने 23 जनवरी को आइजी जेल को एक अन्य आवेदन भेजा, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया. इसलिए वह अदालत में याचिका देने पर बाध्य हुईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola