ePaper

कश्मीर : आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला, CRPF जवान घायल

Updated at : 09 Jul 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर : आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला, CRPF जवान घायल

श्रीनगर : कश्मीर के पुलवामा जिले के तराल इलाके में सुरक्षा बलों के शिविर पर आतंकवादियों द्वारा किये गये ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ जवान घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, तराल कस्बे के अरिबल में स्थित पुलिस और सीआरपीएफ शिविर पर कल रात साढे दस बजे आतंकवादियों ने यूबीजीएस ग्रनेड दागा. उन्होंने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर के पुलवामा जिले के तराल इलाके में सुरक्षा बलों के शिविर पर आतंकवादियों द्वारा किये गये ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ जवान घायल हो गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, तराल कस्बे के अरिबल में स्थित पुलिस और सीआरपीएफ शिविर पर कल रात साढे दस बजे आतंकवादियों ने यूबीजीएस ग्रनेड दागा. उन्होंने कहा कि ग्रेनेड के विस्फोट से सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं.

अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह हमला हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की पहली बरसी पर हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola