ePaper

मुगलसराय स्टेशन का नाम पं दीनदयाल उपाध्याय करने पर विचार कर रहा केंद्र

Updated at : 03 Jul 2017 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
मुगलसराय स्टेशन का नाम पं दीनदयाल उपाध्याय करने पर विचार कर रहा केंद्र

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक पं दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ‘हमें मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव मिला है, फिलहाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक पं दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ‘हमें मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव मिला है, फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है.’ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस बारे में पिछले महीने फैसला किया था.

रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर निर्णायक कार्रवाई के पहले गृह मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है. पं दीनदयाल उपाध्याय 11 फरवरी 1968 को रेल यात्रा के दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये थे. रेल मार्ग से पूर्वी भारत को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़नेवाला मुगलसराय रेलवे का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है. यह देश का चौथा सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन है. राज्य सरकार ने इसका नाम बदलकर दीनदयाल नगर करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola