केजरीवाल का ''किराया स्टंट'', ''आप'' को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

नयी दिल्ली : अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपनी ही पार्टी आम आदमी पार्टी को नोटिस थमा दिया है. नोटिस PWD विभाग की ओर से भेजा गया है. विभाग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजकर 27 लाख 73 हजार रुपये चुकाने का आदेश दिया है.PWD विभाग के अनुसार आम आदमी पार्टी का जो मौजूदा ऑफिस […]
नयी दिल्ली : अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपनी ही पार्टी आम आदमी पार्टी को नोटिस थमा दिया है. नोटिस PWD विभाग की ओर से भेजा गया है. विभाग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजकर 27 लाख 73 हजार रुपये चुकाने का आदेश दिया है.PWD विभाग के अनुसार आम आदमी पार्टी का जो मौजूदा ऑफिस है, वह पार्टी को आवंटित हो ही नहीं सकता है. दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी आवंटन को रद्द कर दिया है.
आम आदमी पार्टी द्वारा अपने पार्टी कार्यालय के तौर पर 206, राउज एवेन्यू पर कब्जा बनाए रखने के मामले में पीडब्ल्यूडी ने ‘आप’ के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को नोटिस जारी किया है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि 31 मई तक का जुर्माना 27,73,802 रुपये होता है. निश्चित तौर पर यह दंडात्मक किराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




