पाकिस्तान ने 24 घंटे में दूसरी बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 11 Jun 2017 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 24 घंटे में दूसरी बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघान किया है. पाक सीमा पार से सांबा सेक्टर और बिंबर गली में गोलीबारी की गयी. 24 घंटों में यह पाकिस्तान की ओर से दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. इधर पाकिस्‍तानी गोलीबारी का जवाब भारतीय सेनो के जवानों ने जमकर […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघान किया है. पाक सीमा पार से सांबा सेक्टर और बिंबर गली में गोलीबारी की गयी. 24 घंटों में यह पाकिस्तान की ओर से दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है.

इधर पाकिस्‍तानी गोलीबारी का जवाब भारतीय सेनो के जवानों ने जमकर दिया है. सांबा के रामगढ़ में पाक रेंजर्स ने बीएसएफ ग्रुप पर फायरिंग की जिसका जवाब BSF ने दिया.

* शनिवार को भी किया गया था सीजफायर उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारत की अग्रिम सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों में भारी गोलीबारी की. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा के पार से मोर्टार बम फेंके और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की जिसका भारतीय जवानों ने भी कड़ा जवाब दिया.
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और 82 एमएम तथा 120 एमएम के मोर्टार के गोले फेंके.’ खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और बलनोई इलाकों में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी आबादी और गांवों को भी निशाना बनाया.
और इन खबरों को भी पढ़ें

पाकिस्तान ने 24 घंटे में दूसरी बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

घाटी में घुसपैठियों की खैर नहीं, भारतीय फौज ने एक आैर आतंकी मार गिराया, अब तक 14 ढेर

पत्थरबाजों की ‘ढाल’ को तोड़ेंगी भारतीय सेना की महिला बिग्रेड

जम्‍मू-कश्‍मीर : उरी सेक्‍टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने छह आतंकियों को किया ढेर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola