कांग्रेस भड़का रही हिंसा, किसान आंदोलन का कर रही राजनीतिकरण: नायडू

Updated at : 08 Jun 2017 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस भड़का रही हिंसा, किसान आंदोलन का कर रही राजनीतिकरण: नायडू

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवारको कांग्रेस पर मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को भड़काने और उसका राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया तथा हिंसा प्रभावित मंदसौर के राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को ‘फोटो खिंचवाने का एक और अवसर’ करार दिया. नायडू ने कहा कि कांग्रेस को भावनाएं भड़काने की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवारको कांग्रेस पर मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को भड़काने और उसका राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया तथा हिंसा प्रभावित मंदसौर के राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को ‘फोटो खिंचवाने का एक और अवसर’ करार दिया. नायडू ने कहा कि कांग्रेस को भावनाएं भड़काने की जगह स्थिति सामान्य बनाने में मदद के लिए ‘‘अधिक परिपक्व और जिम्मेदार” रुख अपनाना चाहिए.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कांग्रेस की इस मांग को भी खारिज कर दिया कि मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस्तीफा दे देना चाहिए.

विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने 12 जुलाई, 1998 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुई उस घटना की याद दिलाई, जब कथित तौर पर पुलिस फायरिंग में 24 किसान मारे गये थे और आदेश तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दिया था. उन्होंने पूछा कि तब ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा मांग रहे किसानों की मौत के बाद दिग्विजय ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया था.

नायडू ने कहा, ‘‘क्या तब कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की थी.” उन्होंने मध्य प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कुछ कृषि उत्पादों के मूल्य में गिरावट के मुद्दे से निबटने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है. नायडू ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है. यह मध्य प्रदेश में हिंसा को भड़का रही है, उसे हवा दे रही है.”

मंत्री ने कहा, ‘‘अब कांग्रेस उपाध्यक्ष अपनी फोटो अवसर यात्रा के रूप में घटनास्थल का दौरा करना चाहते हैं, जैसा कि वह नियमित तौर पर करते रहते हैं.” नायडू ने चौहान को सर्वाधिक किसान हितैषी मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण के लिए त्वरित कदम उठाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola