जम्मू-कश्मीर के संबुल में सीआरपीएफ जवानों ने उरी जैसे हमले को किया नाकाम, मौके पर चार फिदायिन को मारा

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के संबुल में सीआरपीएफ जवानों ने उरी जैसे हमले को किया नाकाम, मौके पर चार फिदायिन को मारा

श्रीनगरः आतंकवादियों ने भारत के सुरक्षा बलों को चुनौती देते हुए सोमवार की तड़के ही घाटी के बांदीपुरा जिले के संबुल इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप पर एक बार फिर हमला कर दिया है. हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवार्इ करते हुए चार आतंकियों को मौके पर […]

विज्ञापन

श्रीनगरः आतंकवादियों ने भारत के सुरक्षा बलों को चुनौती देते हुए सोमवार की तड़के ही घाटी के बांदीपुरा जिले के संबुल इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप पर एक बार फिर हमला कर दिया है. हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवार्इ करते हुए चार आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया. वहीं, इस हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बाकी के आतंकियों की तलाश शुरू कर दिया है. सेना को आशंका है क अंधेरा का लाभ उठाते हुए कुछ आतंकी फरार होने में सफल हो गये हैं. हालांकि, आतंकियों के इस हमले में अभी तक सुरक्षा बलों के किसी जवान का नुकसान होने की खबर नहीं है.

इस खबर को भी पढ़ियेः J&K: काजीगुंड हमले में घायल दो जवान शहीद, चार घायल

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सोमवार के तड़के जिस कैंप पर आतंकियों ने हमला किया है, उस कैंप में सीआरपीएफ की 45 वीं बटालियन मौजूद थी. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था, जिसे सीआरपीएफ के जवानों ने विफल कर दिया. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, हमले के बाद सीआरपीएफ के जवानों की आेर से की कार्रवार्इ में मारे गये आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. यह घटना सुबह करीब चार बजे की है. सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है. ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी भी जारी है.

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने बीते हफ्ते शुक्रवार की देर रात को संघर्ष विराम के नियमों का उल्लंघन कर घाटी में गोलीबारी की थी. इसके साथ ही, शनिवार को भी कश्मीर में आतंकवादियों की आेर से सुरक्षा बलों के एक काफिले पर अचानक हमला कर दिया गया था, जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola