यौन उत्पीड़न मामला: हरियाणा के पूर्व मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय, डिस्चार्ज आवेदन को कोर्ट ने किया खारिज
sandeep SINGH
Haryana: चंडीगढ़ की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला कोच की शिकायत पर दर्ज कथित यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार को आरोप तय किए.
Haryana: शिकायतकर्ता के वकील दीपांशु बंसल ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल गर्ग की अदालत ने संदीप सिंह द्वारा आरोप मुक्त करने के लिए दायर अर्जी को भी खारिज कर दिया.
बीजेपी नेता के खिलाफ इन धाराओं के तहत आरोप तय
बीजेपी नेता संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना), धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), धारा 354बी (निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से किया गया कृत्य) के तहत आरोप तय किए गए हैं.
शिकायतकर्ता की अर्जी भी खारिज
कोर्ट ने मामले में धारा 376 (बलात्कार) जोड़ने की शिकायतकर्ता की अर्जी भी खारिज कर दी. कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 17 अगस्त तय की है.
क्या है मामला
मामला हरियाणा की एक जूनियर एथलेटिक कोच द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है. पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है. महिला की शिकायत पर 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाने में मामला दर्ज किया गया था. सिंह उस समय मंत्री थे जब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी.
कोचिंग सेंटर हादसे की दिल दहला देने वाली कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










