मसलिया में सड़क किनारे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, वन विभाग बेखबर

Updated at : 30 Mar 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
मसलिया में सड़क किनारे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, वन विभाग बेखबर

मसलिया. गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे के मसलिया क्षेत्र अंतर्गत गोलबंधा से रानीघाघर सड़क किनारे रोजाना हरे-भरे पेड़ों पर दिन के उजाले में कुल्हाड़ी चलायी जा रही है. पर्यावरण संरक्षण के लिए

विज्ञापन

मसलिया. गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे के मसलिया क्षेत्र अंतर्गत गोलबंधा से रानीघाघर सड़क किनारे रोजाना हरे-भरे पेड़ों पर दिन के उजाले में कुल्हाड़ी चलायी जा रही है. पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग नाकाम साबित हो रही है. पर्यावरण को संरक्षण के लिए जहां जगह-जगह पौधे लगाए जा रहे हैं, वहीं इन दिनों सड़क किनारे स्टेट हाइवे के जंगल से सागवान के पेड़ की अवैध कटाई बदस्तूर जारी है. सागवान जैसे कीमती पेड़ को आबादी के नजदीक से काटकर ले जाना और इसकी कानोंकान खबर नहीं होना सवाल खड़ा करता है. क्षेत्र में सागवान पेड़ की अवैध रूप से कटाई रोज की जा रही है. इसी तरह वन क्षेत्र व सरकारी भूमि से इमारती लकड़ी गायब हो रहे हैं. जंगलों को बचाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, उन्हें पेड़ काटे जाने की भनक तक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola