पलामू: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, एमएमसीएच में भर्ती
हॉस्पिटल में भर्ती सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Palamu News: मेदिनीनगर में मंदिर के बाहर पूजा कर लौट रहे 50 वर्षीय संवेदक संजय तिवारी को उनके भतीजे ने गोली मार दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट
Medininagar Shooting Incident: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय ठेकेदार संजय तिवारी को उसके भतीजे ने गोली मार दी. घटना शनिवार सुबह 9.30 बजे की बताई जा रही है. संजय तिवारी मंदिर से पूजा करके बाहर निकल रहे थे. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, संजय तिवारी मंदिर से पूजा करके बाहर निकल रहे थे. पहले से ही भतीजा मंदिर के बाहर खड़ा था. संजय तिवारी के बाहर निकलते ही गोली मार दी. गोली छाती के नीचे पेट में लगी है.
स्थानीय लोगों ने की मदद
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. संजय कुमार तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के पिता लव तिवारी ने बताया कि उसके भतीजे ने गोली मारी है.
पलामू: मेदिनीनगर में भतीजे ने अपने चाचा संजय तिवारी (50) को मंदिर से लौटते समय गोली मार दी. घायल को गंभीर हालत में MMCH में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) June 20, 2026
#Palamu #Medininagar #CrimeNews #MMCH #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/92ym5h8FyP
यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र
यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










