Bihar News: मधुबनी में फ्लाइओवर पर बस से टक्कर के बाद ट्रैक पर गिरा पिकअप, हाइटेंशन तार पर लटका

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: मधुबनी में फ्लाइओवर पर बस से टक्कर के बाद ट्रैक पर गिरा पिकअप, हाइटेंशन तार पर लटका

पिकअप रेलवे के हाइटेंशन तार पर लटक गयी. इसके कारण चार घंटे तक मधुबनी- सकरी – दरभंगा रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित रहा. बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद चालक बस लेकर भाग गया.

विज्ञापन

मधुबनी के पंडौल प्रखंड के नवादा रैक प्वाइंट के पास एनएच-57 के फ्लाइओवर पर शनिवार को बस और पिकअप की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद पिकअप फ्लाइओवर के नीचे मधुबनी- सकरी – दरभंगा रेलखंड के ट्रैक पर गिर गयी. पिकअप रेलवे के हाइटेंशन तार पर लटक गयी. इसके कारण चार घंटे तक मधुबनी- सकरी – दरभंगा रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित रहा. बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद चालक बस लेकर भाग गया.

पिकअप के चालक व खलासी का पता नहीं चल सका है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अलावा रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेलवे के कर्मी रेल परिचालन शुरू करने में जुट गए. सकरी स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र झा के अनुसार रेल परिचालन शुरू होने में चार घंटे का समय लगा. उन्होंने बताया कि पिकअप के नीचे गिरने से बिजली के दो पोल व वायर क्षतिग्रस्त हुआ है.

उसे ठीक कर दिया गया है. रेलवे के विद्युत विभाग के लोग इसमें जुटे थे. इसके बाद विद्युत सेवा दुरूस्त होते ही रेल का परिचालन शुरू हो गया. इस दौरान जेसीबी की मदद से तार पर झूल रही पिकअप को नीचे उतार कर हटाया गया. पिकअप के नीचे उतारने पर पता चला कि चालक व खलासी वहां से नदारद थे. मौके पर सकरी स्टेशन अधीक्षक उपेन्द्र झा, पीडब्ल्यूआइ पंकज सिंह राज समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

Also Read: Bihar News: समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में बोले CM नीतीश, प्रेम व भाइचारा बनाये रखें, तेजी से होगा विकास

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन