Giridih News :दुर्गा मंदिरों में की गयी मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

Giridih News :गिरिडीह के दुर्गा मंदिरों में नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की आराधना की गयी. संध्या आरती में भी काफी संख्या में लोग पूजा मंडप पहुंचे.
गिरिडीह जिले के दुर्गा मंदिरों में नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की आराधना की गयी. इस अवसर पर श्रद्धालु माताओं और बहनों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की. पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु पूजा मंडप व मंदिर पहुंचने लगे. शंख ध्वनि और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. संध्या आरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
इधर, पूजा को लेकर बाजार में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. खासकर बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है. सुबह से देर रात तक जिले के बाजारों में चहल-पहल रहती है. ग्राहकों के पहुंचने से दुकानदार भी काफी खुश दिख रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




