बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, अबकी बार गोड्डा सीट नौ लाख के पार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Mar 2024 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा लोकसभा में आने वाले सारवां व सोनाराठाढ़ी क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे को नौ लाख से ज्यादा वोट दिलाने का संकल्प लिया
विज्ञापन
गोड्डा लोकसभा में आने वाले सारवां व सोनाराठाढ़ी क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे को नौ लाख से ज्यादा वोट दिलाने का संकल्प लियाकहा अबकी बार लोकसभा में भाजपा 400 पार
फोटो – कैप्सन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में डॉ निशिकांत दुबे को सम्मानित करते प्रभात सिंह व अन्यसारवां. सारवां के संत जेलो पब्लिक स्कूल प्रांगण में लोकसभा चुनाव को लेकर डॉ निशिकांत दुबे को गोड्डा से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यक्रम प्रभारी प्रभात कुमार सिंह की देखरेख में सारवां व सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री प्रभात कुमार सिंह ने डॉ निशिकांत दुबे को पगड़ी पहना कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह व वंदना मिश्रा ने अन्नुकांत दुबे को सम्मानित किया. इस अवसर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भी पूर्व सांसद को सम्मानित किया. मौके पर डॉ निशिकांत दुबे ने दोनों प्रखंडों के प्रत्येक बूथ कमेटी के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया. इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के देश व आम लोगों के लिए किये गये विकास कार्य को जन जन तक पहुंचाये व बूथ कमेटी के साथ बैठक कर मतदाताओं को जागरूक करें.भाजपा का संदेश घर-घर पहुंचाये सारवां- सोनारायठाढ़ी के बूथ कार्यकर्ता
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि भाजपा 400 के पार और गोड्डा लोकसभा चुनाव में डॉ दुबे नौ लाख पार करेंगे इसके लिए मेहनत करना है. मौके पर लोकसभा भाजपा प्रभारी गणेश मिश्रा, दुमका जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, अजय कुमार सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, रविकांत मिश्रा ने पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. वहीं मंच संचालन रामसेवक गुंजन ने किया.सम्मेलन में शामिल हुए पार्टी के कई पदाधिकारी
मौके पर वंदना मिश्रा, सीताराम पाठक, सांसद प्रतिनिधि रामनारायण राय, भूपाल सिंह, सारवां मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, सोनारायठाढ़ी मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध झा, विश्वनाथ राय, विहिप अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, बलराम पोद्दार, संजय कुमार, चिरंजीव यादव, मुन्ना सिंह, पवन पांडे, एससी मोर्चा अध्यक्ष सीताराम हाजरा, संजय प्रसाद, शंकर राउत, श्याम राय, दिलीप पांडे, कृष्णा सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




