Darbhanga News: आरा मिल में लगी आग, दो लाख की लकड़ी व फर्नीचर खाक

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: आरा मिल में लगी आग, दो लाख की लकड़ी व फर्नीचर खाक

Darbhanga News:इजरहटा पंचायत के इजरहटा वार्ड 12 निवासी राधेश्याम ठाकुर के आरा मिल में मंगलवार की देर रात आग लग गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: तारडीह. इजरहटा पंचायत के इजरहटा वार्ड 12 निवासी राधेश्याम ठाकुर के आरा मिल में मंगलवार की देर रात आग लग गयी. इसमें आरा मिल पर रखे तैयार फर्नीचर समेत मूल्यवान लकड़ियां जलकर खाक हो गयी. इस अगलगी में लगभग दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पायी. आग लगने की सूचना अंचल प्रशासन को दी गयी. इस संबंध में सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्व कर्मी को क्षति के आकलन का निर्देश दिया गया है. वहीं राजस्व कर्मी रूस्तम अंसारी ने बताया कि स्थल पर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट अंचल को भेज दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola