ePaper

प्रेरणा शाखा की महिलाओं ने वृद्धाश्रम में मनायी होली

Updated at : 26 Feb 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेरणा शाखा की महिलाओं ने वृद्धाश्रम में मनायी होली

मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की महिलाओं ने शहर के वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ फूलों और गुलालों की वर्षा कर होली खेली

विज्ञापन

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की महिलाओं ने शहर के वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ फूलों और गुलालों की वर्षा कर होली खेली. सभी सदस्यों के अंतरंग प्यार के साथ गायक नवीन जैन ने रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते … होलिया में उड़े र गुलाल जैसे कई अन्य गीत भोजपुरी राजस्थानी हरियाणवी बंगला, पंजाबी जैसे गीतों की धुनों पर सबको झूमा दिया. इस दौरान वृद्धाश्रम परिसर में बुजुर्गों के संग मुख्य अतिथि कल्पना, उमाकांत प्रजापति, पूर्व सेवानिवृत शिक्षक निशा भारद्वाज, मारवाड़ी युवा मंच की सहायक मंत्री श्रेया केडिया के साथ सभी के कदम झूम उठे. कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद चौधरी ने किया. मौके पर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता उमाकांत प्रजापति ने अपने उद्बोधन में मां की महिमा का मंडन करते हुए मां की महत्ता पर अपनी काव्य धारा के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति पेदी. पूर्व प्राचार्य निशा भारद्वाज ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान व सेवा सबसे बड़ा काम है. श्रेया केडिया ने कहा कि हम मंदिर मस्जिदों की चौखट पर जो शक्ति अर्जित करते हैं वही शक्ति हमें वृद्धाश्रम की सेवा कर प्राप्त होता है, और हमारे जीवन में असीम खुशियों की प्राप्ति होती है. प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्डा ने कहा कि हमने जीवन से यही अनुभव किया है कि हम जितनी खुशियां लोगों में बांटते हैं वो बुजुर्गों की सेवा और सम्मान द्वारा कई गुणा होकर हमारे जीवन में वापस लौट कर आता है. मौके पर आकृति चौधरी, नेहा जैन, प्रिया अग्रवाल, शालु चौधरी, श्वेता गुटगुटिया, प्रीती गुटगुटिया, नेहा हिसारिया, दीपा गुप्ता, मीना हिसारिया, रश्मि गुटगुटिया, नीतु चौधरी, आरची जैन, गुंजन जैन, सुनीता गुटगुटिया, वृद्धा आश्रम कि मीना देवी, सुनील यादव, रेखा देवी,अन्नु देवी, रीता देवी, बुजुर्गो तापस कुंडु, प्रमोद प्रसाद, अमित कुंडु, अशोक साव, गोर्वधन यादव, कपिल सिंह, नरेश प्रसाद, मुनी लाल, आदित्य सिंह, धर्मशीला देवी, हेमन्ती देवी, सावित्री सेन, मालती देवी, मीरा मसोमात आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola