Darbhanga News: तकिया के नीचे बैठे जहरीले सांप ने डसा, महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: तकिया के नीचे बैठे जहरीले सांप ने डसा, महिला की मौत

Darbhanga News:कटासा पंचायत के पैगम्बरपुर गांव में मंगलवार की देर रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. कटासा पंचायत के पैगम्बरपुर गांव में मंगलवार की देर रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका स्व. सुशील भगत की 52 वर्षीया पत्नी राजकुमारी देवी बतायी गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतका को चार पुत्री व दो पुत्र हैं. बड़े पुत्र मुकेश भगत ने बताया कि मां 23 सितंबर की देर रात ब्रह्मस्थान में आयोजित पूजा महोत्सव से लौटकर घर आयी थी. जमीन पर लगे बिस्तर पर सोने लगी कि तकिया के निकट बैठे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. सर्पदंश की जानकारी मिलते ही उपचार के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. सीएचसी से निकलते ही मां की मौत हो गयी. इधर, बताया जाता है कि पति की मौत के बाद महिला मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी. उसकी मौत के बाद बिलखते परिजन को सांत्वना देने मुखिया रमेश भगत, उपसरपंच रसीद मुस्ताक सहित कई पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे. इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola