एमआइटी के तकनीकी महोत्सव में विजेता सम्मानित

एमआइटी के तकनीकी महोत्सव में विजेता सम्मानित
दीपक – 30 मुजफ्फरपुर. एमआइटी में आयोजित वार्षिक तकनीकी महोत्सव टेक-एमआइटी का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ. तीन दिवसीय यह आयोजन संस्थान के तकनीकी क्लब मोक्सी ने किया था. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया गया. अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ एमके झा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव जैसा कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय उपलब्धि है.नये छात्रों के लिए जल्द ही फ्रेशर्स पार्टी आयोजित करने का सुझाव भी दिया. पूरे आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो अंकित सिंह रहे. समारोह के दौरान, संकाय समन्वयकों, संबंधित कर्मचारियों, विजेताओं, वरिष्ठ समन्वयकों, छात्र समन्वयकों व स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया. संकाय समन्वयकों में प्रो राकेश कुमार (इसीइ), डॉ जिगेश यादव (एमइ), डॉ एमके राय (एलटी), प्रो दीपशिखा यादव (इइ), आशीष कुमार (सीएसइ) व डॉ शशिकांत (सीइ) शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




