ePaper

जब अधर्म बढ़ता है, तब परमात्मा अवतार लेते हैं

Updated at : 25 Sep 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
जब अधर्म बढ़ता है, तब परमात्मा अवतार लेते हैं

सकलदीपा दुर्गाबाड़ी में आयोजित मानस प्रवचन में जौनपुर से आये विद्वान पंडित प्रकाशचंद्र पांडेय विद्यार्थी ने कहा कि जब धरती पर अधर्म, अत्याचार बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब- तब परमात्मा विविध रूप धारण करके पृथ्वी पर आते हैं

विज्ञापन

पाटन. सकलदीपा दुर्गाबाड़ी में आयोजित मानस प्रवचन में जौनपुर से आये विद्वान पंडित प्रकाशचंद्र पांडेय विद्यार्थी ने कहा कि जब धरती पर अधर्म, अत्याचार बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब- तब परमात्मा विविध रूप धारण करके पृथ्वी पर आते हैं और उन दुष्टों से अपने भक्तजनों का रक्षा करते हैं. दुष्टों का संघार करते हैं, किंतु भगवान का राम अवतार केवल इतने ही कारण से नहीं हुआ. बल्कि इसका कई कारण है. रामावतार कई कारण है. जिसमें प्रमुख कारण समाज में बिखरी हुई सात्विक शक्तियों का समन्वय करना भी है. इसी क्रम में विश्वामित्र और वशिष्ठ जब सम्मिलित होते हैं, तब भगवान श्री राम के द्वारा तड़का, सुबाहु अनेक राक्षसों का होता है. औरंगाबाद से पधारे ईश्वरचंद्र पांडेय ने अपने कथा में भगवान शंकर व पार्वती विवाह पर विस्तृत प्रकाश डाला. मंच का संचालन राम विनय पांडेय ने किया. मौके पर कृष्णा पांडेय, नंददेव पांडेय, अरुण पांडेय, योगेंद्र पांडेय, अजय पांडेय, संजय पांडेय समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. सुबह में 33 लड़कियों द्वारा रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है. सड़क हादसे में दो घायल, रेफर प्रतिनिधि, हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर गांव चेक नाका के पास एनएच-139 पर गुरुवार की देर शाम एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को हरिहरगंज सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. घायलों की पहचान अररुआ खुर्द निवासी मुस्तफा अंसारी का पुत्र मो. साजिद (25 वर्ष) और बेलोदर मोहल्ला निवासी मुमताज अंसारी (50वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों कौवाखोह से बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेलोदर के पास हादसा हो गया. दोनों को सिर में गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola