ePaper

Madhubani News : कॉलेज प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी

Updated at : 25 Sep 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : कॉलेज प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी

उच्चैठ स्थित केवीएस कॉलेज के छात्र संघ की ओर से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगें पूरी करने की अपील की गयी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. उच्चैठ स्थित केवीएस कॉलेज के छात्र संघ की ओर से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगें पूरी करने की अपील की गयी. कहा कि मांगे पूरा नहीं होने पर आंदोलन करेंगे. इस सबंध में छात्र संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने बताया कि कॉलेज में साइकिल स्टैंड, जिम चालू करने, कक्षाओं में डेस्क-बेंच, सीसीटीवी कैमरे, नियमित व प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन, कंप्यूटर खरीद में अनियमितताओं की जांच, जर्जर कक्षाओं की मरम्मत और एनएसपी छात्रवृत्ति सत्यापन में हो रही देरी जैसे मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं. छात्र संघ ने स्पष्ट किया कि बीते 14 मई को ही इन नौ सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया था. उस समय प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 15 अगस्त तक सभी मांगें पूरी कर दी जायेगी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी अब तक किसी भी मांग पर कोई कार्रवाई नही की जा सकी है. लिहाजा एक फिर से सौंपे गये ज्ञापन पर प्राचार्य ने अपना अनुशंसा कर दिया है और उक्त ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने का आश्वासन दिया है. मौके पर छात्र संघ के संयुक्त सचिव अजय कुमार यादव, परिषद सदस्य सतीश कुमार छात्र संघर्ष समिति पदाधिकारी कन्हैया यादव, दीपक कुमार, वीरू झा, सुजीत कुमार, राजा कुमार, सुभाष कुमार और अभिनाश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola