स्वच्छता अभियान संग जुड़ा मतदाता जागरूकता अभियान, सुपौल में हुआ भव्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान संग जुड़ा मतदाता जागरूकता अभियान, सुपौल में हुआ भव्य आयोजन

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था

विज्ञापन

सुपौल. स्वच्छता अभियान और मतदाता जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए गुरुवार से जिले में एक विशेष स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे समाहरणालय से प्रारंभ होकर एमएस गौरवगढ़ चौक तक उत्साहपूर्वक निकाला गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था. इस अवसर पर डीडीसी सारा अशरफ, निदेशक डीआरडीए, प्रबंधक डीआरसीसी, जिला समन्वयक, एसीओ, डीपीएम (स्वास्थ्य) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने रैली में शामिल होकर जनसमुदाय को “स्वच्छता अपनाएं और मतदान जरूर करें ” का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया, बल्कि यह भी प्रण किया कि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगे. रैली में शामिल नारों और संदेशों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वातावरण को लोकतांत्रिक उत्सव जैसा बना दिया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत की परिकल्पना को मजबूत करना और लोकतंत्र की जड़ों को और सुदृढ़ करना है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है, और मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola