वक्ताओं ने बताया, नयी शिक्षा नीति कैसी है

नीतीश्वर महाविद्यालय में साक्षरता दिवस पर संगोष्ठी शिक्षा प्रणाली के लाभ व दोषों पर दिया व्याख्यान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नीतीश्वर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय
नीतीश्वर महाविद्यालय में साक्षरता दिवस पर संगोष्ठी शिक्षा प्रणाली के लाभ व दोषों पर दिया व्याख्यान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नीतीश्वर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी करायी. बताैर मुख्य वक्ता, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ निखिल रंजन प्रकाश ने साक्षरता के ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने वैदिक काल से लेकर वर्तमान शिक्षा नीति तक के सफर को समझाते हुए इसके लाभ व दोष बताये. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूजा गुप्ता ने कहा कि साक्षरता का मतलब सिर्फ पढ़ना-लिखना नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, कौशल; मूल्य व तकनीक का सही संतुलन है. इस दौरान छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




