ePaper

विवि में होगी प्रतियोगिता, देना होगा तत्काल भाषण

Updated at : 08 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
विवि में होगी प्रतियोगिता, देना होगा तत्काल भाषण

<P>आकाशवाणी के 90 साल पूरे हाेने पर मनेगा जश्न </P>10 को हर कॉलेज से दो छात्र कर सकेंगे प्रतिभाग<P><H2>वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर</H2></P>बीआरएबीयू व प्रसार भारती, आकाशवाणी पटना के संयुक्त तत्त्वावधान में

विज्ञापन

आकाशवाणी के 90 साल पूरे हाेने पर मनेगा जश्न

10 को हर कॉलेज से दो छात्र कर सकेंगे प्रतिभाग

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू व प्रसार भारती, आकाशवाणी पटना के संयुक्त तत्त्वावधान में 10 सितंबर को विवि के सीनेट हॉल में तत्काल भाषण प्रतियोगिता होगी. यह प्रतियोगिता आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है. कार्यक्रम के समन्वयक व संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. हर कॉलेज या विभाग से दो छात्र अपने प्राचार्य या विभागाध्यक्ष की अनुमति से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. हाल ही में मनोविज्ञान विभाग में इस प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें समन्वयक के साथ मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश गुप्ता, डॉ राकेश रंजन, डॉ सुशांत, डॉ मनीष झा व डॉ ललित किशोर मौजूद थे.

ये हैं प्रतियोगिता के मुख्य विषय

पांच विषय तय, किसी एक विषय पर दो मिनट तक रखनी होगी अपनी बात

स्वतंत्रता आंदोलन से अमृत काल तक-आकाशवाणी की स्वर गाथा

राष्ट्र निर्माण में आकाशवाणी: जन-जन की आवाज से जन-जन का विश्वास

सीमाओं पर सैनिकों का मनोबल व आकाशवाणी का संदेश

भारतीय संस्कृति, साहित्य व लोक परंपराओं के संवाहक के रूप में आकाशवाणी

नवभारत के विकास में आकाशवाणी की भूमिका-शिक्षा, कृषि व जागरूकता का प्रसार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola