विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जांच में जुटी एफएसएल की टीम

Updated at : 07 Jul 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जांच में जुटी एफएसएल की टीम

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित एक गांव

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित एक गांव से आरोपित को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि आरोपित ने 3 जुलाई की तड़के सुबह घर में अकेली रह रही एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पीड़ित महिला ने विगत 6 जुलाई को खड़गपुर थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी थी. पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि गत 3 जुलाई को मेरे पति घर पर नहीं थे और मैं घर पर अकेली थी. जिसका फायदा उठाकर पड़ोस के अरविंद कोड़ा अहले सुबह मेरे घर में घुस गया और जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया. तब पति के पहुंचने पर घटना की जानकारी दी और खड़गपुर पुलिस से शिकायत की. इसके बाद खड़गपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने उक्त गांव निवासी आरोपित अरविंद कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये आरोपित से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. वहीं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दुष्कर्म मामले से संबंधित कई साक्ष्य को इकट्ठा किया और जांच की कार्रवाई प्रारंभ की. इधर, महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola