कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चार घंटे तक किया सड़क जाम

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

खेत में लटके तार की चपेट में आने दो भाइयों की मौत का मामला

विज्ञापन

खेत में लटके तार की चपेट में आने दो भाइयों की मौत का मामला – रमकंडा पावर सबस्टेशन के पास सड़क जाम कर ग्रामीणोंं ने जमकर नारेबाजी की – पुलिस ने जल्द से जल्द कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया प्रतिनिधि, रमकंडा प्रखंड के दाहो गांव के फगमरी टोले में बीते शुक्रवार को खेत में लटके तार के संपर्क में आने से करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी थी. घटना के काफी दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा. फगमरी व दाहो गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रमकंडा पावर सबस्टेशन के पास चार घंटे तक सड़क जामकर जमकर नारेबाजी की. इसकी सूचना मिलने पर रमकंडा पुलिस बल, रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा व रमकंडा सीओ अनिल रविदास मौके पर पहुंचे. रंका इंस्पेक्टर बच्चों के परिजनों को त्वरित कार्रवाई व जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और जाम हटवाया. ग्रामीण गुड्डू खान, आरिफ खान, रामजी पासवान, नरेश भुइया, चांदेव चौधरी, आजाद खान, गुलबहार खान, अजित पासवान, पूनम देवी, सविता देवी, बरेशा देवी ने कहा कि अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बता दें कि बीते शुक्रवार को फगमरी निवासी जोगेंद्र पासवान के पुत्र शिवम (10) और शिवा पासवान (8) घर के पास खेलते-खेलते खेत में चले गये थे. इसी दौरान खेत में नीचे लटक रहे नंगे तार की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने खेत से नंगा तार भी बरामद किया था. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है पुलिस : थाना प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया ने कहा की पुलिस की ओर से कारवाई में कोई लापरवाही नहीं बरती गयी है. मामले में पुलिस ने घटनास्थल से तार जब्त किया है. वहीं मृतक के पड़ोसी जीतेंद्र भुइयां, शम्भू भुइयां व शिमला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola