उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंटा का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा भंडारण, मरीजों को दी जा रही सेवाओं
चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंटा का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा भंडारण, मरीजों को दी जा रही सेवाओं व अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने स्वास्थ्य पदाधिकारी व कर्मियों को मरीजों को समय पर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने केंद्र में नियमित उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता व साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने पर विशेष बल दिया. इस दौरान उपायुक्त ने केंद्र में आये मरीज व उनके परिजनों से संवाद किया और केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने केंद्र के पदाधिकारी व कर्मियों को कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर कई शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




