East Singhbhum News : अंतिम व्यक्ति के विकास से देश विकसित बनेगा : चंपाई

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपा पूर्वी सिंहभूम इकाई ने घाटशिला के डाक बंगला रोड स्थित एक हॉल में संगोष्ठी आयोजित की.

विज्ञापन

घाटशिला.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपा पूर्वी सिंहभूम इकाई ने घाटशिला के डाक बंगला रोड स्थित एक हॉल में संगोष्ठी आयोजित की. सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे देशभक्त थे. उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं पहुंचे. जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तो देश का विकास संभव नहीं है. श्री सोरेन ने कहा कि वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं चला रही है. भाजपा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है.

झारखंड आंदोलन को कुचलने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ा

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कई वर्षों तक देश में राज किया. कांग्रेस ने देशवासियों को सिर्फ समस्याएं दी. अगर कांग्रेस पार्टी चाहती, तो देश की विभिन्न तरह की समस्याएं कब का समाप्त हो जातीं. झारखंड आंदोलन को कुचलने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी. झारखंड राज्य भाजपा की देन है.

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार बढ़ा

वर्तमान में झारखंड सरकार की सोच विकास की नहीं है. झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार हो रहा है. झारखंड के आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है. आवाज उठाने के बाद भी झारखंड सरकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. झारखंड के आदिवासी मूलवासी का अस्तित्व को बचाना है, तो भाजपा की सरकार झारखंड में बनाना है. मौके पर बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, गीता मुर्मू, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, कर्ण सिंह, दिनेश साव, सत्या तिवारी, राहुल पांडे, कौशिक कुमार, मनोज प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू, अमित गिरी, शिवरतन अग्रवाल, सूजन मन्ना एवं पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भाजयुमो ने चंपाई सोरेन का किया स्वागत

घाटशिला के एक होटल में भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष मंटू प्रजापति के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत शॉल पहनाकर किया गया. घाटशिला उप चुनाव को लेकर चर्चा हुई. मौके पर भाजपा जिला मंत्री राहुल पांडेय, सिद्धार्थ राज, स्वपन मुंडा, जगतू महतो, लाल मोहन सिंह, ब्रजेश सोरेन, जितेंद्र यादव, भोला यादव, राज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola