उद्घाटन मुकाबले में दुबौली को हराकर मोतीपुर सेमीफाइनल में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 5:06 PM
केसरिया. प्रखंड के लालाछपरा में आयोजित नाईट किक्रेट टुनामेंट का उद्घाटन मुखिया ई. भोला कुमार व सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने की. प्रीमियर लीग नाईट मैच क्रिकेट टूर्नामेंट
केसरिया. प्रखंड के लालाछपरा में आयोजित नाईट किक्रेट टुनामेंट का उद्घाटन मुखिया ई. भोला कुमार व सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने की. प्रीमियर लीग नाईट मैच क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला होंडा 11 मोतीपुर बनाम अमन 11 दुबौली के बीच खेला गया, जिसमें मोतीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर मे सभी विकेट खोकर 109 रन बनाये. जवाब में दुबौली की टीम ने सभी विकेट मात्र 29 रनो पर सिमट गयी. होंडा 11 मोतीपुर ने 80 रनो से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मोतीपुर के कप्तान हेमंत ठाकुर को शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उद्घाटन मैच मे कॉमेंटेटर की भूमिका मे प्रियांशु श्रीवास्तव एवं अमित श्रीवास्तव, अम्पायर की भूमिका मे सचिव राहुल गोस्वामी एवं मो. आबिद तथा स्कोरेर की भूमिका में प्रियेश श्रीवास्तव मौजूद थे.मैच के दौरान टूर्नामेंट के आयोजक टिंकू कुमार, दीपक शर्मा, विजय ठाकुर, भोला ठाकुर एवं हजारों की संख्या मे दर्शक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










