बाइक दुर्घटना में महिला समेत दो जख्मी, रेफर

पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में गुरुवार को बाइक दुर्घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति जख्मी हो गया.
पुपरी. पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में गुरुवार को बाइक दुर्घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी बेलमोहन निवासी शरीफुल शेख के पुत्र मेराज शेख व झझिहट निवासी प्रदीप सदा के पुत्र तेतरी देवी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां जख्मी दोनों व्यक्ति को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है. 750 बोतल सौंफी शराब व दो बाइक जब्त, तस्कर फरार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के धनाढ़ी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 750 बोतल नेपाली सौंफी शराब व दो बाइक को जब्त कर लिया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




