Giridih News :ट्रक की चपेट में आने से जीजा-साला घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा और साला घायल हो गये. घटना सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल मोड़ के पास हुई.

विज्ञापन

घायल की पहचान 14 वर्षीय शाकीबुल हसन (पिता मोहम्मद रियाजुद्दीन, खुटवाढाब) और उसके जीजा 25 वर्षीय अरबाज खान (पिता सज्जाद खान, निवासी दिल्ली) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, अरबाज अपनी ससुराल आये थे. दोपहर में दोनों बाइक से 16 नंबर चूजका स्थित नानी घर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola