Giridih News :पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

घायल की पहचान पूरण दास के रूप में हुई. आरोप है कि सहदेव दास और मांझिल दास ने टांगी और डंडे से लैस होकर पूरण दास के घर में घुस कर हमला कर दिया. घटना में पूरण दास बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना को लेकर घायल के बेटे राहुल कुमार दास ने बताया कि घर में नवरात्र का पाठ चल रहा था. वह अपने जीजा चंदन दास के साथ तालाब से नहा कर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में सहदेव दास और मांझिल दास ने चंदन के साथ गाली-गलौज की. किसी तरह मामला शांत हुआ और वे घर लौटकर पूजा-पाठ में जुट गये. लेकिन थोड़ी ही देर बाद सहदेव और मांझिल टांगी व डंडे लेकर पहुंचे और उनके पिता पूरण दास पर हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola