जंक्शन पर चेन पुलिंग करते दो गिरफ्तार

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर चेन पुलिंग करते दो गिरफ्तार

जंक्शन पर चेन पुलिंग करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सोनपुर मंडल ने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा और समय पालन सुनिश्चित करने के लिए चेन पुलिंग के खिलाफ अभियान चलाया है. इसी कड़ी में 31 अगस्त को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर हुई चेकिंग में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें मुजफ्फरपुर में ट्रेन संख्या 15910 और 13019, मानसी में ट्रेन संख्या 18625 और हाजीपुर में ट्रेन संख्या 13225 से गिरफ्तारी हुई. सभी गिरफ्तार व्यक्तियों पर रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत केस दर्ज किया गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि ट्रेनों के बेवजह रुकने से बचा जा सके और यात्रियों को असुविधा नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola