मां पवोरनी स्थान में शृंगार पूजा महोत्सव शुरू

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के पवई गांव स्थित सुप्रसिद्ध श्रीश्री 1008 मां पवोरनी स्थान में मंगलवार को तीन दिवसीय शृंगार पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ. महोत्सव का उद्घाटन पवई पंचायत के

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के पवई गांव स्थित सुप्रसिद्ध श्रीश्री 1008 मां पवोरनी स्थान में मंगलवार को तीन दिवसीय शृंगार पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ. महोत्सव का उद्घाटन पवई पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष उज्जवल कुमार चौधरी उर्फ सोनी ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में बौंसी गुरुधाम से पधारे विद्वान पंडित मनोरंजन पांडे, निकेश पांडे, श्यामतन पांडे, राहुल पांडे व हिमांशु पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शृंगार पूजा एवं चंडीपाठ संपन्न कराया गया. पूजा में आचार्य की भूमिका ब्रजेश उर्फ बुलबुल पांडे व उनकी पत्नी रंजना पांडे मौजूद थे. महोत्सव को लेकर पवई, औड़ैय, जानकीपुर, भलुआर, खरदौरी सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे. मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मां पवोरनी की पूजा-अर्चना की. मौके पर पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि मां पवोरनी की महिमा अपरंपार है और दशकों से यहां श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को शृंगार पूजा एवं चंडीपाठ का आयोजन हुआ, बुधवार से अखंड संकीर्तन प्रारंभ होगा, गुरुवार को विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा. मंगलवार संध्या मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया. महोत्सव की सफलता को लेकर रूपेश मंडल, मनोज मंडल, रंजन कुमार, अरुण ठाकुर, भुदेव दास, संजय यादव, कंपनी मंडल सहित अन्य ग्रामीण पूरी तरह मुस्तैद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola