टोटो- बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 के पीएनबी शाखा के समीप टोटो- बुलेट सवार के बीच टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर बाद टोटो पलटी खा गया.

विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 के पीएनबी शाखा के समीप टोटो- बुलेट सवार के बीच टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर बाद टोटो पलटी खा गया. टोटो पर सात लोग सवार थे. दुर्घटना में टोटो सवार घायल को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. जबकि बुलेट सवार घायल युवक का उपचार कुरसेला चौक पर निजी चिकित्सक के यहां कराया गया. हादसे के शिकार सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया गया है. घायलों में मनोज दास (40) पिता बासुदेव दास कोढ़ा थाना क्षेत्र के मिल टोला फुलवरिया का निवासी बताया गया. एक अन्य बुलेट सवार घायल का नाम पता ज्ञात नहीं हो सका था. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola