उपायुक्त ने खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

विकसित किये जायेंगे जिले के पर्यटन स्थल चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार को लावालौंग प्रखंड में स्थित खैवा बंदारू जलप्रपात के पर्यटन विकास की संभावना को लेकर निरीक्षण

विज्ञापन

विकसित किये जायेंगे जिले के पर्यटन स्थल चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार को लावालौंग प्रखंड में स्थित खैवा बंदारू जलप्रपात के पर्यटन विकास की संभावना को लेकर निरीक्षण किया. इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का आकलन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पहुंच पथ की मरम्मत कराने, पर्यटकों के बैठने के लिए बनाये गये शेड की मरम्मत व आवश्यकता के अनुसार नये शेड का निर्माण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को विकसित कर जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर सृजन होगा. उपायुक्त ने कहा कि जिले में कई पर्यटन स्थल हैं, जिसे विकसित किया जायेगा. जिससे पर्यटन स्थलों की ख्याति बढ़ेगा और पर्यटक यहां पहुंचेंगे. खैवा बंदारू जलप्रपात जाने के क्रम में उपायुक्त ने बाजारटांड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भगवनिया का निरीक्षण किया. मौके पर लावालौंग बीडीओ विपिन कुमार, जिप सदस्य प्रसाद भारती, चतरा सीओ अनिल कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, जिला खेलकूद पदाधिकारी कैलाश राम समेत कई शामिल थे.

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola